दो वाटर कूलर लगायेगा मारवाड़ी युवा मंच

मारवाड़ी युवा मंच की नयी कमेटी की पहली बैठक अग्रसेन भवन में हुई.

झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच की नयी कमेटी की पहली बैठक अग्रसेन भवन में हुई. मौके पर मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच द्वारा लिये गये इस सप्ताह आठ कार्यक्रम का आयोजन कर मंच ने बेहतर आगाज किया है. उन्होंने कहा कि इसी माह नयी कमेटी का पदभार ग्रहण समारोह, प्रदेश एवं स्थानीय समाजसेवी को आमंत्रित कर शपथ ग्रहण समारोह किया जायेगा. इसके लिये एक ड्रेस कोड तय किया गया है. उन्होंने दो नये वाटर कूलर लगाने की भी बात कही. मंच के उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, सचिव अतुल खेतान, मंच के संयोजक अरविंद चौधरी ने भी अपने विचार रखे. गांव में मेडिकल सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर नि:शुल्क लगाने की बात कही. इसके लिये डॉ रौनक महर्षि को परियोजना निदेशक बनाया गया. मौके पर महावीर खेतान, राहुल जैन, नमन जैन, प्रशम सेठी, अनुराग हिसारिया, चंद्रशेखर जोशी, प्रतीक संघई, प्रतीक जैन, आकाश जैन, रौनक कासलीवाल, रोहित संघई, राहुल चौधरी, सौरभ सेठी, सौरव जैन, अजय शर्मा, ईशान जैन, विकास जैन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >