कोडरमा बाजार. कोडरमा बाजार निवासी अशोक कुमार ने सोने का टॉप्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है. कहा है कि वार्ड 14 में मां गायत्री ज्वेलर्स नामक उनकी दुकान में पांच नवंबर को एक ग्राहक आया और चांदी का चंद्रमा खरीदा. इसी दौरान बातों में उलझा कर सोने की बाली देखने लगा. धोखे से दुकान से एक सोने का टॉप्स का पैकेट (कीमत करीब दो लाख) चोरी कर फरार हो गया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
