मुंह पर गमछा बांधकर घर में घुसा युवक, महिला से छेड़खानी का प्रयास

कोडरमा के नगरखारा में मुंह पर गमछा बांधकर घर में घुसे युवक ने महिला से छेड़खानी की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र के नगरखारा में बुधवार देर शाम एक अज्ञात युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम एक युवक मुंह पर गमछा बांधकर एक घर में घुस गया. उस समय घर में महिला अकेली थी. महिला को अकेला पाकर युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और छेड़खानी करने का प्रयास किया. महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी महिला को धक्का देकर वहां से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन किया जाता है. लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम राणा

गौतम राणा, कोडरमा बाजार : वर्ष 2004 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. जिला प्रशासन, सदर अस्पताल, कोर्ट कचहरी की खबरों को कवर करते हैं. खोजपरक रिपोर्टिंग के साथ-साथ तथ्यों पर आधारित विशेष खबरें लिखना में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >