डोमचांच. स्कूली छात्र उदित राज के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक जून से जिला मुख्यालय कोडरमा में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के समर्थन में भाकपा माले की डोमचांच इकाई ने रविवार को पुरनाडीह फुलवरिया चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया. इस दौरान माले नेता राजेंद्र मेहता ने कहा कि कोडरमा जिले में लगातार हो रही हत्या जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन विफल साबित हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उदित राज की हत्या जैसे गंभीर मामले पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी चुप्पी साध रखी है, जिससे आम लोगों में आक्रोश है. जब तक उदित राज के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में माले के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. मौके पर सचिव विनोद पांडेय, भागीरथ सिंह घटवार, सुरेश यादव, सरोज मेहता, राजेंद्र साव, राजकुमार साव, संजय तिवारी, लाल बिहरी मेहता, सेराजउद्दीन आदि मौजूद थे.
माले ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला
पुरनाडीह फुलवरिया चौक पर पुतला दहन किया.
