सतगावां को तंबाकू मुक्त बनाने की तैयारी, सिगरेट बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

सतगावां बीडीओ ने सभी ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. कोटपा अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सतगावां(कोडरमा). सतगावां, कोडरमा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक प्रखंड स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति, छापाेमारी दस्ते, सभी मुखियाओं और पंससों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम था. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोज राम द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत कर की गयी.

सभी ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य

बीडीओ मनोज कुमार रवि ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सतगावां की सभी ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाना है. बीडीओ मनोज कुमार रवि ने आगे कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु हम COTPA 2003 और कोटपा (झारखंड संशोधन) अधिनियम 2021 के नियमों का ठीक से पालन करवाएंगे.

ये भी पढ़ें: JSLPS की कैडर दीदियों का फूटा दर्द: ₹2000 में घर चलाना मुश्किल, अब CM से लगायेंगी गुहार

एक-एक सिगरेट बेचने पर भी होगी कार्रवाई

इस लक्ष्य को पाने के लिए, यह भी स्पष्ट किया गया कि कोटपा के नियमों के तहत, जिले में एक-एक सिगरेट बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही खाद्य पदार्थों, जैसे चिप्स, बिस्कुट, टॉफी आदि के साथ तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने को कहा गया.

तंबाकू में 4000 से अधिक जहरीले तत्व

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुरेश राम ने बताया कि तंबाकू में 4000 से अधिक प्रकार के जहरीले तत्व पाये जाते हैं, जिससे कैंसर, हृदयाघात, अल्सर आदि गंभीर रोग होने की संभावना अधिक होती है. ये बीमारियाँ न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से तोड़ देती हैं, बल्कि पूरे परिवार को भावनात्मक और आर्थिक रूप से भी झकझोर देती हैं.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रमुख, सभी मुखिया, पंसस, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में कुत्ते को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, 7 लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >