जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में निर्माणाधीन नये यूनिट के टरबाइन नंबर दो के पास सोमवार की शाम अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गयी. आग लगते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घटना की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दमकल को बुलाया. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई.
बताया गया कि केटीपीएस में 800-800 मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर नये यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है. इसी निर्माणाधीन यूनिट के टरबाइन नंबर दो के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी.
आग लगने के कारणों की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है. हालांकि, प्लांट प्रशासन की तत्परता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया. लोगों का कहना है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था, जो होते-होते टल गया.
