झुमरीतिलैया: महेंद्र स्किल ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, कोडरमा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साहपूर्ण माहौल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के विद्यार्थियों एवं सदस्यों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर की गई.
इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति नारों और गीतों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगायी. इसके बाद संस्थान के ब्रांच मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर ब्रांच मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.
