कोडरमा में AILRSA का त्रिवार्षिक अधिवेशन आज, NPS-UPS और रेलवे निजीकरण के खिलाफ उठेगी आवाज

झुमरीतिलैया में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का अधिवेशन आयोजित। रेलवे निजीकरण, एनपीएस और कर्मचारियों की समस्याओं पर होगी चर्चा।

झुमरीतिलैया: ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआइएलआरएसए) कोडरमा शाखा का तीसरा त्रिवार्षिक अधिवेशन रविवार को शहर के कृष्णा होटल में आयोजित होगा. अधिवेशन में एनपीएस-यूपीएस का विरोध, रेलवे के निजीकरण व निगमीकरण पर रोक और लोको रनिंग स्टाफ के कथित शोषण के मुद्दे उठाये जायेंगे.

कार्यक्रम में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कॉम आरआर भगत, महासचिव कॉम. एके राउत सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे. अधिवेशन में रनिंग कर्मचारियों से नौ घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं लेने, 46 घंटे का साप्ताहिक विश्राम देने, लगातार दो से अधिक नाइट ड्यूटी नहीं लगाने और 36 घंटे में मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करने की मांग की जायेगी.

इसके अलावा 30 प्रतिशत अवकाश, मुख्यालय बाईपास बंद करने, नियमानुसार पोस्टिंग और एएलपी से हैंड ब्रेक बंधवाने की व्यवस्था समाप्त करने की मांग भी रखी जायेगी. संगठन धनबाद मंडल में रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति देने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी करेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >