डोमचांच. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में टीम ने पचगांव मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर लोड अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को देख युवक बाइक घुमाकर वापस भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया. बाइक पर बंधे प्लास्टिक की बोरी को चेक करने पर पॉलिथीन के कुल पांच बैग अवैध महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने बाइक (जेएच-12डी-6949) पर लोड 40 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है. वहीं डोमचांच के रायडीह सिमरिया निवासी राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी में थाना प्रभारी के अलावा पुअनि सुबोध कुमार पाठक व शस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
