कोडरमा के कौशल विकास केंद्र भवन में खोली जायेगी लाइब्रेरी, एसडीओ ने किया स्थल निरीक्षण

15 को उद्घाटन की संभावना. लाइब्रेरी को आधुनिक ढंग से तैयार करने को लेकर जारी हुआ दिशा-निर्देश. लाइब्रेरी में आने वाले बच्चों से लिया जायेगा सामान्य शुल्क

छात्र-छात्राओं को अब पुस्तकालय के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी. ब्लॉक रोड स्थित चिल्ड्रेन पार्क के निकट बने कौशल विकास केंद्र भवन में बहुत जल्द चिल्ड्रेन लाइब्रेरी शुरू होगी. डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर एसडीओ मनीष कुमार ने गुरुवार को उक्त स्थल का निरीक्षण किया.

इस दौरान एसडीओ ने नगर प्रशासक को उक्त भवन की साफ-सफाई के साथ-साथ लाइब्रेरी को आधुनिक ढंग से तैयार करने को लेकर दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने चिल्ड्रेन पार्क का भी निरीक्षण किया व पार्क की साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही. उन्होंने बताया कि जिले में काफी लंबे समय से एक लाइब्रेरी की मांग चल रही थी.

इसके लिए स्थल निरीक्षण (कौशल विकास केंद्र भवन) कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर इसका उद्घाटन कर दिया जायेगा. लाइब्रेरी में आने वाले बच्चों से सामान्य शुल्क लिया जायेगा. मौके पर बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ अनिल कुमार, नगर प्रशासक सुरेश प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >