नशे की लत से टूट रहे परिवार और बढ़ रहे अपराध, जयनगर में युवाओं को दी गई कानूनी जानकारी

कोडरमा में युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

जयनगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में बुधवार को प्रखंड के गडगी, तेतरौन और मधवाटांड पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि अगर देश के युवा सशक्त होंगे तो भारत सशक्त होगा. उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षित और संस्कारी होंगे तो घर समाज एवं देश सशक्त होगा. उन्होंने युवाओं एवं नाबालिक को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसे संबंधित कानून की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध बढ़ती है, घर टूटता है, इससे बचने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी बढ़ रही है. वहीं नशे के सेवन से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और सही गलत के बीच फर्क का पता नहीं चलता है. अधिवक्ता राजेंद्र मंडल ने आईटी एक्ट से संबंधित जानकारी दी.

अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने भी कई कानून एवं युवाओं को कैसे सशक्त बनाया जाए इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. मौके पर अधिवक्ता ललन चौधरी, गडगी पंचायत की मुखिया फरीदा खातुन, पीएलवी के अलावे भारी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >