विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

केवीके की तीन टीमों ने जयनगर, मरकच्चो व चंदवारा प्रखंड के किसानों को जागरूक किया.

जयनगर. कृषि विज्ञान केंद्र जयनगर कोडरमा सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों को खेतीबारी से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हुआ. जिसमें केवीके की तीन टीमों ने जयनगर, मरकच्चो व चंदवारा प्रखंड के किसानों को जागरूक किया. एक टीम में शामिल टीम लीडर केवीके की चंचिला कुमारी, टीम सदस्य नुपूर चौधरी, डॉ एनिमा मंडल आईएआरआई बरही ने जयनगर के चक, चुटियारो, धरेयडीह का दौरा किया. टीम टू के लीडर केवीके के डॉ भूपेंद्र सिंह, विनय कुमार, आइएआरआई बरही के अंकेश ने चंदवारा प्रखंड के तीन गांवों का दौरा किया. जबकि टीम र्थ्री के लीडर देवरूप घोष, सदस्य रूपेश रंजन, आइएआरआई बरही के डॉ अभय गिरि ने मरकच्चो प्रखंड के गांवों का दौरा कर अभियान चलाया और किसानों की समस्याओं का समाधान किया.

विश्व पर्यावरण दिवस पर मैराथन पांच को

कोडरमा. विश्व पर्यावरण दिवस पर आगामी पांच जून को कौंडिण्य फाउंडेशन द्वारा मैराथन का आयोजन किया जायेगा. लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह मैराथन सुबह छह बजे पुराना बस स्टैंड स्थित रामेश्वरम होटल से शुरू होगा, जो कौंडिण्य पब्लिक स्कूल तक करीब पांच किमी की दूरी तय करेगा. स्कूल के चेयरमैन राजीव रंजन सिंह ने बताया कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता जरूरी है़ जो भी उम्मीदवार इस मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, वे कौंडिण्य पब्लिक स्कूल की वेबसाइट और फेसबुक पेज पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >