जमीन पर जबरन कब्जा को लेकर दिव्यांग युवती के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

जयनगर के नईटाड़ में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयनगर: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नईटाड़ निवासी उमेश साव पिता रुपन साव ने थाना में लिखित आवेदन देकर सुजीत कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वह अपनी बहन पारो कुमारी के साथ अपने खेत में कृषि कार्य करने गए थे.

इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और कथित रूप से उनके बैल की रस्सी खींचकर बैल के साथ मारपीट करते हुए उसे भगा दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी बहन पारो कुमारी जो दिव्यांग हैं, उनके साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया.

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया. फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >