देश को सजाने और संवारने में मजदूरों की अहम भूमिका: प्राचार्य

सेक्रेड हार्ट में मना मजदूर दिवस

: सेक्रेड हार्ट में मना मजदूर दिवस झुमरीतिलैया. सेक्रेड हार्ट स्कूल में एक मई को मजदूर दिवस मनाया गया. मौके पर विद्यालय में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तिलक लगा कर उनका सम्मान किया गया. दूसरी ओर बच्चों के बीच कई कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बच्चों ने डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, शिक्षक और मजदूर के वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. अलग-अलग वेशभूषा में सजे बच्चों में निशांत, सुप्रिया, आरव, मनीष, आंचल, सौम्या, वीरू, नित्या, निशु, प्रवीण और दैविक सहित अन्य बच्चों के नाम शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका कामिनी सहाय, सीमा जैन, प्रियंका कुमारी गुप्ता, सरोज पांडेय, स्वीटी सिन्हा, रूबी कुमारी वर्मा, कुंतल जेठवा, अनुष्का शर्मा, दीक्षा सिंह का विशेष योगदान रहा. इसके पहले शिक्षिका सीमा जैन ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तिलक लगा कर उनका स्वागत किया. इनमें राजू सिंह, विपिन कुमार यादव, रंजीत कुमार, रिंकी कुमारी, संगीता देवी, मुनवा देवी, मिन्ता देवी सहित अन्य के नाम शामिल हैं. मौके पर प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने समाज के विकास में मजदूरों के योगदान को सराहा. कहा कि मजदूरों ने अपने अथक परिश्रम से देश को सजाने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. समाज के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, कोऑर्डिनेटर शगुफ्ता परवीन, रूटिंग इंचार्ज दीपक सर्राफ, पीटीआई राकेश पांडेय के अलावा कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >