डोमचांच : अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला प्रवक्ता पद पर ढाब निवासी कृष्णा कुमार को मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है. समाज के लोगों ने उन्हें नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जतायी कि वे समाज के हितों को लेकर सक्रियता से कार्य करेंगे.
जिम्मेदारी मिलने पर कृष्णा कुमार ने समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि समिति ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे. समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और समाज के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी.
उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जायेगा. कृष्णा कुमार को जिलाध्यक्ष प्रभु भुईयां, पप्पू भुईयां, दीपक भुईयां, राजकुमार भुईयां, राहुल भुईयां, सरयू भुईयां, रामविलास भुईयां आदि ने बधाई दी.
