कोडरमा घाटी में दो वाहनों के खराब होने से लगा जाम, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

कोडरमा के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर ताराघाटी के पास दो वाहनों के खराब होने से लंबा जाम लग गया है. पुलिस और रोड सेफ्टी टीम यातायात बहाल करने में जुटी है.

कोडरमा बाजार से गौतम राणा की रिपोर्ट

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर ताराघाटी के समीप मंगलवार की सुबह दो वाहनों के खराब होने से भीषण जाम लग गया. सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच एक ट्रेलर घाटी के किनारे कीचड़ में फंस गया. वहीं, एक अन्य ट्रक के ब्रेकडाउन हो जाने से वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया. वाहन चालकों को स्थिति समझ में आने तक घाटी के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

यात्री बसों को सबसे अधिक परेशानी

जाम के कारण यात्री बसों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बसों में सवार महिलाओं और बच्चों को भी काफी दिक्कत हो रही है. घाटी में जाम की सूचना मिलने के बाद कोडरमा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

रोड सेफ्टी टीम के सदस्य सागर कुमार गिरी भी यातायात सुचारू कराने में जुटे हैं. खराब वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक घाटी में जाम की स्थिति बनी हुई थी.

सड़क जाम में कतार में खड़ी गाड़ियां : Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >