कोडरमा की शिक्षिका राधिका बनीं लेफ्टिनेंट

सीएच हाई स्कूल के लिए बुधवार का दिन गर्व और गौरव का ऐतिहासिक क्षण बन गया.

कोडरमा. सीएच हाई स्कूल के लिए बुधवार का दिन गर्व और गौरव का ऐतिहासिक क्षण बन गया. विद्यालय की जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका राधिका ने एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी ग्वालियर से 75 दिनों का कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है. प्रशिक्षण उपरांत विद्यालय पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. एनसीसी के 75 वर्षों के इतिहास में सीएच स्कूल की शिक्षिका लेफ्टिनेंट राधिका पहली महिला एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) बनी हैं, जिन्होंने यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण प्राप्त किया है. इससे पहले इस विद्यालय से केवल पुरुष शिक्षक ही एनसीसी का यह विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर सके थे. लेफ्टिनेंट राधिका की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के लिए प्रेरणास्रोत बन गयी है. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स में विशेष उत्साह देखने को मिला. कैडेट्स ने अनुशासनबद्ध तरीके से परेड कर लेफ्टिनेंट राधिका को सम्मान दिया. लेफ्टिनेंट राधिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय 45 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार (सेना मेडल) को दिया. उन्होंने कहा कि कमांडिंग ऑफिसर द्वारा मिले निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और विश्वास के कारण ही वे इस कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर सकीं. प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए लेफ्टिनेंट राधिका ने बताया कि एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी ग्वालियर में बिताये गये 75 दिन अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहे. जहां शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन पर विशेष बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >