कोडरमा पुलिस को मिली 21 नयी बाइक

इन बाइक्स को डीसी ऋतुराज, एसपी अनुदीप सिंह, डीएफओ सौमित्र शुक्ल व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना के लिए रवाना किया़

कोडरमा. राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग को लेकर कोडरमा पुलिस को 21 अपाची बाइक आवंटित की गयी है़ इन बाइक्स को शुक्रवार को डीसी ऋतुराज, एसपी अनुदीप सिंह, डीएफओ सौमित्र शुक्ल व अन्य ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना के लिए रवाना किया़ इन वाहनों में पुलिस स्टीकर, सायरन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है़ एसपी ने बताया कि नयी बाइक से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, अपराध नियंत्रण, संकीर्ण रास्तों में पुलिस की पहुंच, गश्ती व्यवस्था आदि को मजबूत करने तथा आपातकालीन स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में काफी सहूलियत होगी़ इन वाहनों से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम शीघ्रता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकेगी़ इसके अलावा त्योहार, विशेष अभियानों तथा आकस्मिक परिस्थितियों में भी इन बाइक का उपयोग कर पुलिस बल को त्वरित रूप से तैनात किया जा सकेगा. मौके पर डीडीसी रवि जैन, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, डीटीओ विजय कुमार सोनी व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >