पासपोर्ट सत्यापन मामले में कोडरमा पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन

क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी ने शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित

क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी ने शील्ड प्रदान कर किया सम्मानित कोडरमा बाजार. पासपोर्ट सत्यापन मामले में कोडरमा पुलिस के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी द्वारा कोडरमा पुलिस को प्रशंसा पत्र के साथ शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया. कोडरमा पुलिस को यह सम्मान उनके पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निष्पादन करने के लिए प्रदान किया गया है. उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश के आलोक में जिले के सभी थाना और पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निष्पादन किया गया. सत्यापन के दौरान पासपोर्ट आवेदकों के सत्यापन में गुणवत्ता, निष्पक्षता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का निष्पादन किया गया. परिणामस्वरूप पासपोर्ट कार्यालय रांची के क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा प्रशंसा पत्र के साथ शील्ड प्रदान किया गया. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने इस उपलब्धि पर कोडरमा पुलिस के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है. कहा कि यह सम्मान टीम वर्क, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए पासपोर्ट शाखा (पुलिस ) के कर्मियों को नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >