गाय के मुंह में बम विस्फोट, गुस्साये लोगों ने बंद कराया बाजार, सड़क जाम, प्रदर्शन

Koderma News: कोडरमा जिले में एक गाय के मुंह में बम विस्फोट हो गया. इससे उसका जबड़ा उड़ गया. खबर मिलते ही लोगों ने बाजार बंद करवा दिये. सड़क जाम कर दी.

Koderma News|कोडरमा जिले में एक गाय ने बम चबा लिया. जैसे ही गाय ने बम को चबाया, बम में विस्फोट हो गया. विस्फोट से गाय का जबड़ा उड़ गया. इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सड़क जाम करके जोरदार प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत कचरे के ढेर में बम रखे गये हैं. घटना डोमचांच बाजार रोड स्थित बाजार शेड के पास हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के क्रम में पुलिस को कचरे के ढेर में 2 और बम मिले.

गाय के मुंह में विस्फोट से इलाके में सनसनी

लोगों ने बताया कि रविवार देर शाम गाय कचरा खा रही थी. इसी दौरान वह एक बम भी चबा गयी. जैसे ही उसने बम को चबाया उसके मुंह में ही जोरदार विस्फोट हो गया. गाय का जबड़ा उड़ गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. आक्रोशित लोगों ने तुरंत बाजार बंद करा दिया. सड़क जाम करके विरोध-प्रदर्शन करने लगे.

लोग बोले- यह दुर्घटना नहीं, साजिश है

लोगों ने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं है. यह इलाके में असामाजिक तत्वों की साजिश हो सकती है. हालांकि, आधे घंटे बाद जाम हटा लिया गया. लोगों का कहना है कि हाल ही में सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद के कारण कुछ शरारती तत्वों ने इलाके में बम रखकर दहशत फैलाने की कोशिश की होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने शुरू की इलाके की तलाशी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की तलाशी शुरू कर दी. तलाश के क्रम में पुलिस को कचरे में रखे 2 और बम मिले. इसके बाद लोगों की चिंता और बढ़ गयी. वे गंभीर हो गये हैं और कह रहे हैं कि यह महज दुर्घटना नहीं है, यह शरारती तत्वों की साजिश ही है.

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रांची में थ्री लेयर रहेगी सिक्योरिटी, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >