कोडरमा नगर पंचायत : निवर्तमान अध्यक्ष समेत दो ने किया नामांकन

वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डों से 15 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पर्चा

वार्ड पार्षद पद के लिए विभिन्न वार्डों से 15 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पर्चा कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन प्रत्याशियों की भीड़ रही. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष कांति देवी और महेश कुमार समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नगर पंचायत कोडरमा के विभिन्न वार्डों से 15 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. वार्ड पार्षद पद के लिए इन लोगों किया नामांकन कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड एक से सात के लिए तीन उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा के समक्ष अपना दाखिल किया. इसमे वार्ड सात से मो शाहिद हुसैन, वार्ड छह से रेणु देवी, वार्ड दो से रफत शाहीन के नाम शामिल हैं. वहीं वार्ड आठ से 15 तक के लिए 12 उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी डीपीओ अनूप कुजूर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इसमे वार्ड 15 से नीतू सिंह, ललिता देवी, रेखा देवी, वार्ड आठ से ज्योति कुमारी, उत्तम कुमार, वार्ड 13 से नारायण यादव, वार्ड 12 से मो नियाज, वार्ड नौ से रंजीत राम, वार्ड 11 से सोनी कुमारी, वार्ड 10 से रूबी देवी और रिया राज, जबकि वार्ड 14 से अनामिका देवी के नाम शामिल हैं. नगर पंचायत कोडरमा में सोमवार को नामांकन दाखिल करने आये कई प्रत्याशी गाजे बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे. अधूरे कार्य को पूरा करूंगी : कांति देवी नगर पंचायत कोडरमा की निवर्तमान अध्यक्ष कांति देवी ने नामांकन दाखिल करने के उपरांत कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने नगरवासियों के सहयोग और मार्गदर्शन से क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है. यदि इस बार भी मतदाताओं का भरपूर सहयोग मिला, तो अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के साथ साथ नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा. होल्डिंग टैक्स को वर्ष 2022 में 4 गुना कर दिया गया, इसे हर हाल कम करने का प्रयास करेंगे. मौके पर राजकुमार यादव, चुनचुन वर्णवाल, रवि राम, अनिल यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अमित सहाना, प्रदीप राम, यमुना यादव, भोला वर्णवाल, उदय वर्णवाल, पप्पू पांडेय, सूरज यादव, राजू राणा ,मो जहीर उद्दीन अंसारी, मुनि सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे. अध्यक्ष पद के लिए तीन और पार्षद के लिए 10 फॉर्म खरीदा गया नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा. नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों में कालीचरण दास, दामोदर कुमार और महेंद्र प्रसाद के नाम शामिल हैं. इसके अलावा वार्ड एक से सात तक के वार्ड पार्षद पद के लिए छह और वार्ड आठ से 15 तक के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा, इस प्रकार सोमवार तक अध्यक्ष पद के लिए 15 और वार्ड एक से सात तक के लिए वार्ड पार्षद पद के लिए 30 तथा वार्ड आठ से 15 तक के लिए 29 नामांकन प्रपत्र खरीदा गया. समर्थन मिला, तो होल्डिंग टैक्स कम करने का प्रयास करेंगे : महेश कुमार अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने के उपरांत महेश कुमार ने कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन मिला, तो होल्डिंग टैक्स को कम करने का प्रयास करेंगे. नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्य किये जायेंगे. मौके पर जयप्रकाश राम, उपेंद्र वर्मा, दीपक कुमार सिंह, सुनील मालाकार, अशोक पांडेय, दीपक कुमार नवीन, मुन्नी सिंह ,विजय राम, सुरेंद्र राम, अर्जुन राम, प्रवीण रवानी, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >