कोडरमा में पुलिस का बड़ा एक्शन, गिट्टी लदे दो ट्रक जब्त

कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही पुलिस ने अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। आगे की जांच जारी है।

मरकच्चो,कोडरमा: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवलशाही थाना भवन के समीप एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर सोमवार की देर शाम विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान नवलशाही पुलिस ने गिट्टी लदे दो ट्रकों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है.

कागजात नहीं दिखाने पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने दोनों ट्रकों को आते देख रुकने का इशारा किया. इसके बाद ट्रकों में लदी गिट्टी से संबंधित कागजात की मांग की गयी. कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया.

अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को मामले की सूचना दे दी है. थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >