कोडरमा के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक बंद होने से परेशानी, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Koderma News: कोडरमा के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के ठप होने से मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने सरकार से तुरंत कदम उठाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न हुआ तो भाजपा आंदोलन करेगी.

कोडरमा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक बंद होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इमरजेंसी में खून नहीं मिल पाने की वजह से परिजनों को हजारीबाग या रांची तक जाना पड़ रहा है जिससे टाइम और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है और मरीजों की जान पर भी खतरा बना रहता है. ये स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं.

भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस पर क्या कहा 

कोडरमा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने इस मुद्दे पर सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है. अनूप जोशी ने कहा कि एक जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का लंबे समय तक बंद रहना अत्यंत चिंताजनक है और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

भाजपा जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी 

भाजपा जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ब्लड बैंक की व्यवस्था बहाल नहीं की गई, तो भाजपा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. इस समस्या के समाधान के लिए सरकार को प्राथमिकता के आधार पर ब्लड बैंक को चालू करना चाहिए. साथ ही, अस्थायी रूप से मोबाइल ब्लड यूनिट्स और स्थानीय रक्तदान शिविरों की व्यवस्था की जा सकती है. प्रशासनिक जवाबदेही तय करना भी आवश्यक है, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के तिरुलडीह में तीन जंगली हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी के मुंडा साई में जंगली हाथियों के एंट्री से ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग अलर्ट

इसे भी पढ़ें: रामनवमी की खुशियां मातम में बदलीं, जुलूस से लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >