Koderma Crime News: कोडरमा में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी, थाना प्रभारी समेत कई लोग घायल

Koderma Crime News: कोडरमा में दो पक्षों के बीच बैनर हटाने को लेकर जमकर पत्थरबाजी हुई. इस घटना में थाना प्रभारी समेत कई लोग घायल हो गये हैं.

कोडरमा, विकास कुमार : कोडरमा के डोमचांच अंतर्गत रूपनडीह में दो पक्षों के बीच बुधवार सुबह जमकर पत्थरबाजी हुई. ये विवाद बैनर हटाने को लेकर हुई. इस घटना में मामले शांत कराने पहुंचे दल बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी समेत कई लोग घायल हो गये. फिलहाल पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है. गांव की स्थिति तनावपूर्ण है.

कैसे बढ़ा विवाद

बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाने को लेकर मंदिर में साफ सफाई किया जा रहा था. इस दौरान दोनों पक्ष की महिलाओं में बहस शुरू हो गयी. विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हो गयी. इस घटना में मामले को शांत कराने पहुंचे थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साफ सफाई के बीच कुछ महिलाओं के विरोध के बाद पत्थरबाजी हुई और भगदड़ मच गया. भगदड़ के दरम्यान ही लोहा का बना हुआ बैनर गिर गया. जिससे कुछ लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गये. बाद में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. एसडीओ रिया सिंह, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को ही पूरे मामले को लेकर संत शिरोमणि रविदास समारोह समिति डोमचांच के बैनर तले एसडीओ कार्यालय के समक्ष एक पक्ष ने धरना प्रदर्शन किया था.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

रूपनडीह में रविदास जयंती पर प्रतीमा स्थापित करने की थी तैयारी

जानकारी के अनुसार रूपनडीह इलाके में बीते दिनों संत रविदास के मंदिर का निर्माण किया गया था. यहां रविदास जयंती पर प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी थी. लेकिन कुछ दिन पहले एक पक्ष ने इसी मंदिर के पास एक अन्य धार्मिक होर्डिंग लगा दिया. इसे हटाने को लेकर दो दिनों से गांव में तनाव कायम था. दो दिन ही पहले पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया था.

गांव में पुलिस के जवान कर रहे कैंप

विवाद के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है. एसडीओ के साथ ही एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, अंचलाधिकारी रविंद्र पांडेय और अन्य पदाधिकारी भी वहां मौजूद हैं.

Also Read: तेलंगा खड़िया के वशंज की कहानी पढ़ आंखों में आ जाएंगे आंसू, पिता की हत्या के बाद खा रहे हैं दर-दर की ठोकर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >