कोडरमा ब्लू ने कोडरमा रेड को 127 रन से हराया

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहे केडीसीए जूनियर टैलेंट सर्च क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को सीएच हाई स्कूल मैदान में कोडरमा ब्लू और कोडरमा रेड के बीच मैच खेला गया.

प्रतिनिधि

कोडरमा. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहे केडीसीए जूनियर टैलेंट सर्च क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत बुधवार को सीएच हाई स्कूल मैदान में कोडरमा ब्लू और कोडरमा रेड के बीच मैच खेला गया. कोडरमा ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाये. इसमें हसनैन राजा ने 70, सनी ने 29, अंकित ने 24 और तन्मय ने 19 रन का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी करते हुए कोडरमा रेड की ओर से फरहान, अनुज, प्रणव और शुभम ने दो-दो विकेट तथा श्याम और शौर्य ने एक-एक विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कोडरमा रेड की टीम 19.4 ओवर में 78 रन पर ढेर हो गयी. कोडरमा रेड की ओर से शिवम ने 17 और श्याम ने 16 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए कोडरमा ब्लू की ओर से अंकित, अंश और हर्षित ने दो-दो तथा तन्मय, आदित्य पांडेय और रोशन ने एक-एक विकेट लिए. बेहतर खेल के लिए हसनैन राजा को केडीसीए के पदाधिकारी मनोज सहाय पिंकू और उमेश सिंह ने सम्मानित किया. मौके पर सचिव दिनेश सिंह और उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि अनुशासन के साथ क्रिकेट खेलें और अपनी प्रतिभा को मैदान पर दिखायें. मैच में अंपायर नमन सिंह और रोहित कुमार तथा स्कोरर सत्यम कुमार थे. मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, अनिल सिंह, आलोक पांडेय, कृष्णा बरहपुरिया, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, मुकेश प्रभाकर, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल कुमार, ओम प्रकाश, अभिराज गौतम, सुनील कश्यप, अजय राणा, सुशांत वर्मा, रोहित भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >