राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में कोडरमा की खुशी को रजत

खुशी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया.

कोडरमा. रांची स्थित खेलगांव में आयोजित खेलो झारखंड के अंतर्गत एसजीएफआइ राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती चैंपियनशिप-2025 में ग्रिजली विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालिका वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया. प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परिषद, शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हुई. खुशी ने पहले ही प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया. इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को 69वीं एसजीएफआइ राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. इस उपलब्धि में प्रशिक्षिका तरन्नुम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सीइओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि मेहनत और अनुशासन का परिणाम है. प्राचार्या अंजना कुमारी समेत सचिव जिला कुश्ती संघ आकाश कुमार सेठ ने उन्हें बधाई दी. निदेशक मनीष कपिसमे व अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, सीसीए संयोजक राजीव रंजन सिंह, स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर अमित दास शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >