‘कोडरमा क्रिकेट किसी की जागीर नहीं’, खिलाड़ियों ने KDCA की कार्यप्रणाली पर उठाये गंभीर सवाल

कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद में खिलाड़ियों ने वर्तमान कमेटी की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

झुमरीतिलैया: कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) का विवाद अब और खुलकर सामने आ गया है. रविवार को जुलूस में शामिल खिलाड़ियों, क्लब पदाधिकारियों व पूर्व खिलाड़ियों ने प्रेसवार्ता की. इसमें वर्तमान कमेटी की कार्यप्रणाली, वित्तीय पारदर्शिता और क्रिकेट गतिविधियों को लेकर सवाल उठाये गये. वक्ताओं ने कहा कि क्रिकेट से जुड़े मूल सवालों का जवाब देने के बजाय खिलाड़ियों के व्यक्तिगत मामलों को मुद्दा बनाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि लीग, एजीएम, बायलॉज, मतदाता सूची और केपीएल से जुड़ी राशि समेत खिलाड़ियों के विकास से जुड़े सवालों का जवाब कमेटी को देना चाहिए. अमित रंजन ने जांच रिपोर्ट को निराधार बताये जाने पर वर्तमान कमेटी को मीडिया के सामने खुली बहस की चुनौती दी.

विभु लोहानी ने कहा कि वर्तमान कमेटी से लीग, एजीएम, बायलॉज और मतदाता सूची को लेकर लगातार जवाब मांगा जा रहा है, पर इसका जवाब नहीं दिया जा रहा़ अभास मुखर्जी, अमित राय व अन्य ने कहा कि कोडरमा क्रिकेट किसी व्यक्ति या कमेटी की जागीर नहीं है. उनका संघर्ष व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार के लिए है. जब तक सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, विरोध जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >