पहरीडीह से कांवरिया का जत्था रवाना, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

डोमचांच के परहीडीह से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ. बोल बम के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका, देखें पूरी खबर.

डोमचांच : नव युवक कांवरिया संघ पहरीडीह के बैनर तले 50 कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुआ. कांवरियों के रवाना होने के दौरान पूरा इलाका बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा.

ढोल-बाजे की धुन पर झूमते नजर आये कांवरिये

सुबह से ही ढोल-बाजे की धुन पर कांवरिया उत्साह के साथ झूमते नजर आए. देवघर रवाना होने से पहले सभी कांवरियों ने पहरीडीह स्थित बजरंगबली मंदिर और बेहराडीह के शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ.

यात्रा में इन कांवरियों की रही मौजूदगी

नवयुवक कांवरिया संघ पहरीडीह की टीम वर्ष 1998 से लगातार बाबा धाम देवघर की यात्रा कर रही है. जत्था में सोनू यादव,रंजीत कुमार यादव, लोकनाथ यादव, छोटेलाल यादव, सचिन कुमार, मनोज यादव, भिखारी यादव, संदीप यादव, उमाशंकर यादव, अर्जुन यादव, कुंदन कुमार, रोहित कुमार, प्रकाश यादव आदि कांवरिया शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: अनशन तोड़ने के बाद देवेंद्र नाथ महतो बोले- सिस्टम रिफॉर्म होने पर मिलेगा छात्रों को न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >