को..क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता मे कैलाश राय का शानदार प्रदर्शन

मुंगेर में आयोजित क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कोडरमा. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को वंदना सभा में मुंगेर में विद्या भारती द्वारा आयोजित क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता के अंडर-14 मे सत्यम कुमार को 2 सिल्वर मैडल तथा अंडर-11 मे शिवम कुमारी को 1 गोल्ड मेडल प्राप्त हुए. मौके पर प्राचार्य आनंद मोहन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में पहली बार विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया एवं सफलता हासिल की जो हमारे लिए हर्ष का विषय है. साथ ही योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे बच्चे का न केवल शारीरिक विकास होता है अपितु मानसिक विकास भी होता है. मौके पर आचार्य विजय कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, विजय तिवारी, दीपक कुमार विश्वकर्मा, चंद्रशेखर कुमार, मुन्ना सिंह, मुरलीधर सिंह, जितेश महतो, विक्रम कुमार, प्रभात सौरव, अर्चना सिन्हा, रानी प्रसाद शर्मिष्ठा साहा, सोनी कुमारी, नीलम कुमारी रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vikash nath

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >