पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की किल्लत के खिलाफ झामुमो का धरना

केंद्र सरकार को जनता की चिंता नहीं

केंद्र सरकार को जनता की चिंता नहीं कोडरमा. राज्य में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की किल्लत को देखते हुए झामुमो जिला समिति ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर में धरना दिया. धरना के पूर्व दूधीमाटी से जुलूस निकाला गया, जो समाहरणालय पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय ने की. संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया. धरना में जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि देश में रसोई गैस, कॉमर्शियल गैस की किल्लत के कारण भुखमरी की स्थिति बन रही है. पूरे देश में हाहाकार मचा है, मगर प्रधानमंत्री को चिंता नहीं है. शालिनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा कभी भी गरीबों परिवारों की हिमायती नहीं रही है. रवींद्र शांडिल्य ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जिस देश का राजा व्यापारी हो, उस देश की जनता भिखारी होती है, यह एकदम सटीक बैठता है. इसे केंद्र सरकार की नीतियां भी साबित कर रही है. सभा को केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडेय, इस्लाम अंसारी, अशोक कुमार, मो खलील, गणेश राय, दीपक विश्वकर्मा, दिवाकर तिवारी, मो सद्दाम, विवेक गुप्ता, चंद्रदेव यादव, उमेश यादव, कामेश्वर भारती, धीरज कुमार, गुड़िया देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया. धरना के उपरांत आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन राज्यपाल के नाम उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >