झुमरीतिलैया. शहर के बेलाटांड़ देवी मंडप रोड लोटा फैक्ट्री के पास स्थित घर में गुरुवार को चोरी हो गयी. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. घटना के संबंध में सुनीता देवी (पति सुजीत सिंह) ने बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर दो बजे वह खाना खाकर घर में सो रही थी़ इसी दौरान एक महिला व एक बच्ची घर में घुस आयी और अंदर रखा दो बैग चुरा ले गये. एक बैग में सोने का मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, पांच हजार नकद, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि था़ चोरी गये आभूषण की कीमत करीब एक लाख रुपये है़ आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा, तो महिला व बच्ची घर से बाहर निकलती दिखी़
आरपी मोदी इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम उत्कृष्ट
झुमरीतिलैया़ आरपी मोदी इंटरनेशनल हाई स्कूल लाराबाद कोडरमा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है. सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय के टॉपर्स में शिवा मोदी ने 89.8 प्रतिशत, नीतीश कुमार वर्णवाल ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है़ इसके अलावा पलक कुमारी ने 81 प्रतिशत, मुकेश कुमार यादव ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. विद्यालय के निदेशक रामदेव मोदी ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.