जयनगर के व्रति आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ

व्रतियों ने स्नान-ध्यान के बाद नियम-निष्ठा के साथ गुड़, दूध और खीर से खरना पूजन किया.

जयनगर. एतवारी छठ पूजा को लेकर शनिवार को दूसरे दिन व्रतियों ने स्नान-ध्यान के बाद नियम-निष्ठा के साथ गुड़, दूध और खीर से खरना पूजन किया. पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया. इसके साथ ही उनका निर्जला व्रत शुरू हो गया. रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ तीन दिवसीय यह पावन पर्व संपन्न होगा. इसी को लेकर सुबह से ही बाजार में पूजा-सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही. जयनगर में छठ पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. घाटों की सफाई, सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >