झुमरीतिलैया: श्री श्याम मित्र मंडल की आमसभा शनिवार को गिरधारी सोमानी के कार्यालय में हुई. बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य रूप से मनाने को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से तय किया गया कि चार सितंबर शुक्रवार को संकट मोचन मंदिर में शाम सात बजे से जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जायेगा.
कार्यक्रम में शहर के करीब 10 प्रतिष्ठित स्कूलों एवं डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों द्वारा ग्रुप डांस प्रतियोगिता प्रस्तुत की जायेगी. प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को पुरस्कार दिये जायेंगे. जबकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया जायेगा. प्रतियोगिता का निर्णय तीन निर्णायकों द्वारा किया जायेगा.
महोत्सव में दो एकल डांस तथा लेडीज ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किए जायेंगे, जो प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं होंगे. वहीं श्याम मित्र मंडल महिला विंग द्वारा विशेष डांडिया कार्यक्रम भी होगा. वहीं रात 12 बजे तक राधा-कृष्ण के भजनों का आयोजन होगा.
