झुमरीतिलैया. महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में जन्माष्टमी की धूम रही. इस दौरान कई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयी. मटकी फोड़, नंद-यशोदा, यशोदा मैया संग कान्हा, राधाकृष्ण, वृंदावन में रासलीला, माखनचोर देवकी नंदन कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पालने में नन्हे कन्हैया की झांकी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र थी. प्राचार्या कंचन अग्रवाल ने बताया कि ऐसे अवसर पर बच्चों को शामिल किया जाता है. उन्हें काफी चीजें सीखने को मिलते हैं. राधा और कृष्ण के रूप में अद्विती-शिवांश, काशवी-रुद्र, माही-विवान, वैष्णवी-श्रेयांश, इशिका-आरव, केसरवानी-रुद्रांश, साध्या-अर्चित, आयुषी-आदर्श, अंशिका-अनंत आदि शामिल थे. कार्यक्रम में सीमा जैन, अनुप्रिया कुमारी, कोमल राणा, कुमारी पूनम, आंचल, सुलगना राय व अलका वर्मा का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
