झुमरीतिलैया: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24-25 स्थित जैन मोहल्ला में नाली की सफाई के लिए हटाया गया स्लैब अब तक दोबारा नहीं लगाया गया है. इससे सड़क पर जलजमाव हो गया है और आवागमन प्रभावित हो रहा है.
नाली के दोनों ओर स्लैब खड़े हैं, जबकि बीच का हिस्सा खुला होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद नगर परिषद ने स्लैब नहीं लगाया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. लोगों ने जल्द से जल्द स्लैब लगाकर समस्या दूर करने की मांग की है.
