मासिक धर्म को लेकर जागरूक होना जरूरी

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो के तहत बैठक बुलायी गयी.

जयनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो के तहत बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ गौतम कुमार ने की. उन्होंने कहा कि मासिक धर्म व महिला स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीण क्षेत्र में खुल कर बात नहीं की जाती है, जिससे महिलाओं व किशोरियों को न सिर्फ असुविधा होती है, बल्कि कई बार उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पडता है. उन्होंने कहा कि मुखिया, जल सहिया व पंचायत सचिव समाज के बीच सेतु का काम करते हैं. उन्हें इस मामले में अपने स्तर पर जागरूकता लाना होगा. स्वास्थ्य विभाग की प्रतिनिधि ने कहा कि सेनेटरी नैपकिन का नियमित उपयोग, साफ सफाई, स्वच्छ शौचालय महिलाओं के लिए आवश्यक है. निर्णय लिया गया कि पंचायत स्तर पर जल सहिया व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की मदद से मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ शोएब खान, जेई ओम प्रकाश, संतोष कुमार, विवेक कुमार, मुखिया इरफान अंसारी, सुरेश यादव, एसबीएम रोहित कुमार, जल सहिया रूबी रानी, कलिका कुमारी, नीलम देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >