शहरी क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

डीसी ने नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा बैठक की

जाना हाल. डीसी ने नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा बैठक की कोडरमा. समाहरणालय सभागार में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद झुमरीतिलैया, नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई़ डीसी ने नगर निकाय क्षेत्रों में साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने व विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर दिशा निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये. झुमरीतिलैया शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई करें. मार्केट कांप्लेक्स, पार्क व खेल मैदानों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसके अलावा झुमरीतिलैया में टाउन हॉल के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने की बात कही़ नगर पंचायत डोमचांच की समीक्षा के दौरान डीसी ने मार्केट शेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, शिवसागर तालाब के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्ताव पर तेजी से कार्य करने तथा लाइब्रेरी में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग पोल स्थापित करने की बात कही़ बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, नगर पंचायत डोमचांच के अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता, कोडरमा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शंभु प्रसाद कुशवाहा व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >