योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर करने का निर्देश

इस दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

जयनगर . बाल विकास परियोजना कार्यालय में पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार ने की. इस दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को समय पर पोषण उपलब्ध कराने, बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी, टीकाकरण, गृह भ्रमण आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी सेविका अपने-अपने केंद्रों पर योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें. जिन केंद्रों की प्रगति कमजोर पायी गयी, उसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया. मौके पर पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी, सांख्यिकी सहायक संतोष कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार सहित विभिन्न आंगनाबडी केंद्रों की सेविकाएं मौजूद थीं.

ग्रिजली में साइबर सुरक्षा व कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर कार्यशाला

कोडरमा . ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया. रिसोर्स पर्सन कुणाल अंबष्टा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी गैर शैक्षणिक सदस्यों ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का शुभारंभ किया. कुणाल अंबष्टा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज में बढ़ते साइबर अपराध के कारण, निवारण एवं सावधानी से अवगत कराया. साथ ही प्रौद्योगिकी युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता एवं विविध महत्वपूर्ण उपकरण एवं तकनीकी पर जानकारी दी. कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी सुधीर साव, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे. संचालन महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी दीपक कुमार पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन सूचित कुमार ने किया. इससे पहले वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक दीपक पांडेय और शिक्षकेतर कर्मचारी आलम मुख्तार कुमार ने कुणाल अंबष्टा को पौधा भेंट कर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >