फुटपाथी दुकानदारों के साथ हो रहा है अन्याय

नगर समिति के तत्वाधान में नगर पर्षद व्यवसाय मोर्चा की बैठक शनिवार को साहू धर्मशाला में हुई.

कोडरमा. झामुमो जिला समिति के निर्देशानुसार नगर समिति के तत्वाधान में नगर पर्षद व्यवसाय मोर्चा की बैठक शनिवार को साहू धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने की, संचालन व्यवसाय मोर्चा के सिंकदर यादव व युवा मोर्चा अध्यक्ष मो सद्दाम ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पांडेय, जिला सचिव पवन माइकल कुजूर व जिला प्रवक्ता बीरेंद्र मिश्रा मौजूद थे. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर पर्षद की ओर से दुकानदारों का अतिक्रमण को भय दिखाकर परेशान किया जा रहा है. जुर्माना वसूला जाता है. उन्हें दुकान नहीं लगाने की धमकी दी जाती है. इस रवैये के कारण फुटपाथी दुकानदारों की परेशान बढ़ गयी है. वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चौक तक जितने भी मॉल बने हैं, उनका नक्शा पारित करने में अनियमितता बरती गयी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री को लिखित सूचना दी गयी है. बैठक में कई लोग व्यवसाय मोर्चा, महिला मोर्चा तथा नगर समिति से जुडे. मौके पर सिंकदर यादव, बबलू कुमार, रघुनंदन कुमार, मो. मुस्तकीम, सुनील प्रसाद, मनोज साहू, सुनील केसरी, दिलीप गुप्ता, कृष्ण पंडित, पवन कुमार, विक्रम सिंह, रामेश्वर पंडित, अजीत कुमार, संतोष केसरी, उर्मिला देवी, रीना देवी, जगरानी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >