जिले में पहले पालना गृह का उदघाटन

गृह प्रवेश, अन्नप्राशन व विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया.

जयनगर. उपायुक्त ऋतुराज व विधायक अमित कुमार यादव ने शनिवार को विभिन्न भवनों के जीर्णोद्धार व गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया. जिले का पहला पालना गृह का उदघाटन किया़ कार्यक्रम के दौरान गृह प्रवेश, अन्नप्राशन व विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया. इस क्रम में जेएसएससी के दो भवनों के जीर्णोद्धार के बाद उनका उदघाटन व प्रवेश भी कराया गया. कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी, प्रमुख अंजु देवी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी, बीडीओ गौतम कुमार, सीओ सारांश जैन, जिप सदस्य केदारनाथ यादव सहित अन्य मौजूद थे़

पीड़ितों को मुआवजा मिलने तक आंदोलन रहेगा जारी

कोडरमा. आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार को जब तक सम्मान जनक मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन नहीं रूकने वाला है. श्री यादव ने कहा कि जयनगर थाना हाजत में हुई कटिया निवासी विजय यादव की मौत व्यवस्था की विफलता और सत्ता के संरक्षण में चल रही लापरवाही का उदाहरण है. पार्टी के जोनल को-ऑर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >