गांव में गंदगी फैलायी, तो देना होगा जुर्माना

ग्रामीणों की बैठक मुखिया संजय साव की अध्यक्षता में हुई.

जयनगर. ग्राम पंचायत कंद्रपडीह उतरीटोला के ग्रामीणों की बैठक मुखिया संजय साव की अध्यक्षता में हुई. संचालन पंसस प्रतिनिधि संतोष वर्णवाल ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में सरकारी रोड पर कोई पर परिवार अपना जानवर नहीं बांधेंगे. जानवर बांधने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. सड़क पर गदंगी फैलाने पर 551 रुपये का जुर्माना देना होगा. सड़क पर घास गोबर, झाड़ी आदि फेंकने पर 251 रुपये का जुर्माना देना होगा. फेंकनेवालों को स्वयं सफाई करनी होगी. खेती बाडी को कोई भी परिवार व जानवर नुकसान नहीं पहुंचायेगा. नुकसान करने पर समुचित मुआवजा का भुगतान करना होगा. यह भी निर्णय लिया गया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचायेंगे. मंदिर चबूतरा व सड़क पर गंदगी नहीं फैलायेंगे. मौके बीरेंद्र साव, तिलक यादव, महेंद्र रजक, पप्पू साव, विनोद साव, बलदेव साव, जितेंद्र रजक, भोला रजक, रमेश साव, राजेंद्र मोदी, भोला साव, महेश यादव, अरुण साव, रामचंद्र साव, श्रीकांत मोदी, मूरत मोदी, बीरेंद्र साव, सोमर साव, महादेव मोदी, भोला साव, जगरनाथ साव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >