डोमचांच: पति और पत्नी की अर्थी एक साथ उठी, माहौल गमगीन

झारखंड के डोमचांच में पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी देख पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

डोमचांच: नगर पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 10 के सिंगलोडीह में गुरुवार को एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को भावुक कर दिया. वर्षों तक साथ निभाने वाले पति-पत्नी का जीवन साथ-साथ ही समाप्त हो गया. पत्नी के निधन का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली.

परिवारिक जानकारी के अनुसार पहले पत्नी सुधा देवी का निधन हुआ. सुधा देवी कई दिनो से बीमार चल रही थी, बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं पति ओमप्रकाश पोद्दार जो बीमारी के वजह से कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती था. पत्नी के निधन की खबर और दुख से आहत पति की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे बेहतर इलाज हेतू हजारीबाग भेज दिया, जहां उनकी भी मौत हो गई.

एक ही परिवार में थोड़े अंतराल पर हुई दोनों मौतों से पूरे गांव में मातम छा गया.जब पति-पत्नी की अर्थी एक साथ घर से निकली तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. वर्षों तक साथ निभाने वाले इस दंपति की अंतिम विदाई भी साथ साथ हुई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. ओमप्रकाश पोद्दार वैश्य, पिछड़ा,दलित,आदिवासी जनकल्याण महासंघ के जिला महासचिव थे. घटना की खबर मिलते ही वैश्य पिछड़ा दलित आदिवासी जन कल्याण महासंघ के उपाध्यक्ष अजय कृष्ण ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया. निधन पर युवा नेता संतोष यादव, बसंत मेहता, सावित्री देवी, घनश्याम मेहता आदि ने शोक व्यक्त किया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >