48 घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत

नंदुडीह निवासी 72 वर्षीय शारदा देवी की मौत के बाद इनके पति कृष्ण मोहन प्रसाद की भी 48 घंटे के बाद मौत हो गयी.

सतगावां. थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदुडीह में 48 घंटे के अंदर पति-पत्नी की मौत चर्चा का विषय बन गया है. उल्लेखनीय है कि नंदुडीह निवासी 72 वर्षीय शारदा देवी की मौत के बाद इनके पति कृष्ण मोहन प्रसाद की भी 48 घंटे के बाद मौत हो गयी. दोनों की कुछ घंटे के अंतराल पर हुई मौत के बाद ग्रामीणों में उनकी शव यात्रा निकाली और अंतिम संस्कार किया. परिजनों ने बताया कि दोनों में बहुत लगाव था.

अज्ञात युवक का शव बरामद

झुमरीतिलैया. बाइपास रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया़ युवक की उम्र करीब 26 वर्ष बतायी जाती है़ समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है़ बताया जाता है कि ओवरब्रिज के नीचे रेल लाइन के पास एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली़ सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >