बाजार में बिखरा होली का रंग, उत्साह चरम पर

गली-मोहल्लों में गूंज रहे पारंपरिक होली गीत

रंग-अबीर और पिचकारियों की दुकान पर दिखी भीड़ : गली-मोहल्लों में गूंज रहे पारंपरिक होली गीत सुजल भदानी, झुमरीतिलैया. रंगों का पर्व होली अब पूरे शबाब पर है. शहर के मुख्य बाजार से लेकर चौक-चौराहों तक त्योहार की रौनक छाई हुई है. जगह-जगह सजी स्थायी और अस्थायी दुकानों पर रंग, अबीर, पिचकारी, टोपी और विभिन्न प्रकार के मास्क की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं. मंगलवार और बुधवार को जिलेभर में होली मनायी जायेगी. इसे लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. गली-मोहल्लों में पारंपरिक होली गीतों की गूंज माहौल को और भी रंगीन बना रही है. रंग-बिरंगी पिचकारियां बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रही हैं, वहीं मुखौटे, नकली मूंछें, रंगीन विग और तरह-तरह के मास्क भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. कपड़ों की दुकानों में भी होली स्पेशल लेटेस्ट कलेक्शन उपलब्ध है, जिसकी खरीदारी जोरों पर है. ऑर्गेनिक गुलाल की ज्यादा मांग : इस बार सेहत को ध्यान में रखते हुए ऑर्गेनिक गुलाल की मांग अधिक देखी जा रही है. बाजार में रंग-बिरंगे गुलाल की विशेष खेप उपलब्ध है. रंग व गुलाल विक्रेता रंजीत एकघरा के अनुसार, अधिकतर ग्राहक ऑर्गेनिक गुलाल की मांग कर रहे हैं. बाजार में गुलाल की कीमत 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक है. वाटर बैलून 10 रुपये से 200 रुपये तक उपलब्ध है. वहीं स्प्रे कलर 50 से 300 रुपये तथा सिलेंडर कलर 1500 से 3000 रुपये तक में बिक रहे हैं. मूंछ, विग और मास्क का क्रेज : होली के मौके पर बच्चों में मास्क का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. बाजार में कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो और देवी-देवताओं की आकृति वाले मास्क उपलब्ध हैं. वहीं युवाओं और बड़ों के लिए ड्रैकुला, कंकाल और अन्य आकर्षक डिजाइनों के मास्क खास पसंद किये जा रहे हैं. हेयर विग की मांग भी बनी हुई है. साधु स्टाइल, डेडलॉक और रंग-बिरंगे विग ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं. मास्क की कीमत 20 से 100 रुपये के बीच है, जबकि हेयर विग 150 से 350 रुपये तक में उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >