जयहिंद आवासीय विद्यालय में हिंदी गीत प्रतियोगिता

प्रशासक संतोष कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है

कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया द्वारा संचालित जयहिंद आवासीय विद्यालय में अंतरगृह हिंदी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य सह जयहिंद आवासीय विद्यालय के चेयरमैन कर्नल एस मोहन राव आर, सैनिक स्कूल तिलैया के उप प्राचार्य सह आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी ले कर्नल लालनुन सियामा, विद्यालय के प्रशासक संतोष कुमार ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. प्रशासक संतोष कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है. प्रतियोगिता में विशेष वर्ग में मानव कुशवाहा ने प्रथम, अभिकांत निराला ने द्वितीय तथा माही मुर्मू व मुकुल झाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कनिष्ठ वर्ग में आरव पांडेय प्रथम, ओम राज द्वितीय, अनुकूल व मानस्वी साक्षी तृतीय रहे. वरिष्ठ वर्ग में आयन कच्छप व शौर्य सम्राट प्रथम, अच्छत श्रीवास्तव द्वितीय, ऋषभ धनप तृतीय रहे. संचालन नितुन नालिनी ने किया.

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल

जयनगर. कटिया पंचायत सचिवालय के समीप शनिवार को दिन के करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान कटिया पंचायत के मनीडीह टोला निवासी 18 वर्षीय सुधीर यादव (पिता स्व प्रकाश यादव) के रूप में की गयी है. बताया गया कि सड़क किनारे एक ट्रैक्टर खड़ा था. उसी दौरान एक बच्चा ट्रैक्टर के इंजन के पास खेल रहा था, जबकि सुधीर यादव ट्रैक्टर के पास ही खड़ा था. खेल-खेल में बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर अचानक चालू होकर आगे बढ़ने लगा. इस घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >