बिरहोर कॉलोनी में दर्जनों परिवारों के स्वास्थ्य की जांच

आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

मरकच्चो. उपायुक्त के निर्देश पर आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के तेलियामारण स्थित बिरहोर कॉलोनी में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान बीडीओ हुलास महतो व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मिश्रा व उनकी टीम ने बिरहोर कॉलोनी के सभी परिवार के डोर टू डोर जाकर उनकी स्क्रीनिंग की. शिविर में बुलाकर बिरहोर परिवार के 75 सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं हेल्थ कार्ड बनाये गये. डॉक्टरों ने रक्तचाप, मधुमेह, मलेरिया, टीबी, कुपोषण समेत अन्य बीमारियों की जांच की. उनके बीच दवा का वितरण किया. शिविर में बीडीओ व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बिरहोर बच्चों के बीच बिस्कुट व चॉकलेट तथा आपूर्ति विभाग की ओर से 31 बिरहोर परिवारों के बीच चावल व नमक का वितरण किया गया. बिरहोर परिवारों को स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर एमओ लक्ष्मी नाथ लोहारा, जेई निखिल चंद्र महतो, डॉ श्रीकांत कुमार, अशोक कुमार, धर्मेंद्र राम, गंगाधर दास, नुसरत बानो, अर्चना कुमारी, ममता यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >