कोडरमा बाजार. उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर झुमरी तिलैया नगर परिषद के बिरहोर टोला वार्ड दो में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 25 बिरहोरों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया. इससे पूर्व 112 बिरहोरों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा चुका है. शिविर में आये बिरहोरों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. आयुष्मान भारत योजना के डीपीसी सुमित कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनने से बिरहोर परिवार किसी भी सूचीबद्ध होसपेट में निःशुल्क इलाज करवा सकेंगे. उन्होंने बताया गया कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे आदिम जनजाति के लोगों का तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. मौके पर विनीत अग्निहोत्री सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
