मरकच्चो के बिरहोर कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर आज

उपायुक्त के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के बिरहोर कॉलोनी में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है.

मरकच्चो. उपायुक्त के निर्देशानुसार आकांक्षी प्रखंड मरकच्चो के बिरहोर कॉलोनी में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो बिरहोर टोला तेलिया मारन एवं बिरहोर कॉलोनी बरियारडीह पहुंचे. इस क्रम में मरीजों को सुविधा उपलब्ध करने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित कर्मी को दिये. शिविर मुख्य रूप से बिरहोर समुदाय के लिए लगा था. मेले का आयोजन चार नवंबर को तेलीयमारन एवं पांच नवंबर को बरियारडीह में होगा. मौके पर कनीय अभियंता निखिल चंद्र महतो, पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >