दिगंबर जैन विद्यालय में धूमधाम से मनी गुरुनानक जयंती

श्री दिगंबर जैन विद्यालय में गुरु नानक देव की 556 वीं जयंती मनायी गयी.

झुमरीतिलैया. श्री दिगंबर जैन विद्यालय में गुरु नानक देव की 556 वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर प्राचार्य अभिषेक जैन, हेड सुपरवाइजर मुरारी कुमार ने गुरुनानक देव के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये. उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की जीवनी से हमें सीख लेने की जरूरत है. सुपरवाइजर मुरारी कुमार ने कहा की गुरुनानक देव के बताये मार्ग पर हम सभी को चलने की जरूरत है. उन्होंने ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी. विद्यालय की छात्रा सिमरन भाटिया व शिक्षिका निकिता अजवानी ने भी गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर बच्चे सिख के वेशभूषा में उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक निकिता अजवानी, सुप्रिया गौरव, प्रतीक्षा, मुस्कान गुप्ता, बृजेश कुमार, विनय गिरी, बसंत, मानसी, सौम्या जैन, जूही सिंह, अरुण कुमार, सतीश कुमार आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >