गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर निकली प्रभातफेरी

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर शनिवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी.

झुमरीतिलैया. सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर शनिवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गयी. इसका शुभारंभ तड़के गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से हुआ. प्रभातफेरी शहर की विभिन्न गलियों और मुहल्लों से होते हुए गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा और गुरुद्वारा कलगीधर साहिब तक पहुंची. पूरे मार्ग में सतनाम, वाहेगुरु के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. ज्ञानी संगत ने गुरुबाणी के मधुर शबदों के साथ प्रभातफेरी को आत्मिक रंग में रंग दिया. प्रकाश पर्व समिति के संयोजक गुरमीत सिंह रिक्की एवं सेवदार यशपाल सिंह गोल्डन ने जानकारी दी कि 14 अक्तूबर से आरंभ हुई श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ी का नवां पाठ बीबी परमजीत कौर और सर्वजीत सिंह कालरा परिवार द्वारा संपन्न किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में मत्था टेका और अरदास की. नौ के बदलेगा निशान साहिब का चोला: संयोजकों ने बताया कि दसवां पाठ बाबू कवलजीत सिंह सलूजा, रवि सलूजा, और शशि सलूजा परिवार द्वारा आरंभ कराया गया है. इसकी समाप्ति तीन नवंबर को होगी. उसी दिन निशान साहिब का चोला परिवर्तन समारोह भी धूमधाम से संपन्न किया जाएगा. रात नौ बजे अंतिम पाठ सरदार अवतार सिंह गुरतेज सिंह और विशाल सिंह खालसा के द्वारा संपन्न कराया जायेगा. पांच नवंबर को सुबह 10:30 बजे से विशेष दीवान सजाया जायेगा. मौके पर छत्तीसगढ़ से आये रागी भाई दविंदर सिंह, निरोल जत्था एवं स्थानीय रागी संगत शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरुवाणी का अमृत बरसायेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र सिंह पप्पू, शशि सलूजा, अनिल मूतनेजा, प्रो बंसल, हरपाल सिंह, जोशी कुमार आदि लगे हैं.

डिस्क्ले���र: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >